मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

 


भागलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को परबत्ती स्थित जनप्रिय कार्यालय में मनाई गई। उक्त अवसर पर जनप्रिय महिला स्वावलंबन समिति की संयोजिका रेखा कुमारी, जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार, पिंकी देवी, सुमन देवी, रेखा देवी, निहारिका नंदनी, रागिनी कुमारी साधना देवी, बाबुलाल कुमार पासवान, रुचिका कुमारी, श्रवण कुमार सहनी और राजू महलदार सहित अन्य साथियों ने बाबा साहेब के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दिया।

जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने कहा बाबा साहेब की जयंती सिर्फ एक छुट्टी नहीं, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों को याद करने का दिन है। वर्तमान दौर में उनके समानता और बंधुत्व के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके विचारों पर चलकर ही हम एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।

जनप्रिय महिला स्वावलंबन समिति की रेखा कुमारी ने कहा स्वतंत्र भारत के नियति निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले सामाजिक समानता के अग्रदूत बाबा साहेब बाबा साहेब ने छुआछूत, जातिवाद और लैंगिक असमानता के विरुद्ध विद्रोह का झंडा उठाने वाले डॉ. अम्बेडकर को महात्मा गांधी ने सच्चा देशभक्त कहा था। बाबुलाल कुमार पासवान ने कहा बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा ही वह हथियार है, जिससे समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है और गुलामी की बेड़ियों को तोड़ा जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर