सदाकत आश्रम में मनी जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती

 




पटना, 14 नवंबर (हि.स.)। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती( बाल दिवस ) के अवसर पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने की।

इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शिक्षा और औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए।

उन्होंने कहा कि नेहरू जी बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करें।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन, बैद्यनाथ शर्मा , डॉ अमन कुमार , पंकज यादव ,अमित कुमार, नदीम अंसारी, अरविंद लाल रजक ,अरुण पाठक, सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार, बिट्टू यादव, दौलत इमाम, निधि पाण्डेय, रमाशंकर कुमार, अखिलेश कुमार पासवान, विनोद कुमार विद्यार्थी, चौधरी ब्रह्म प्रकाश, रवि कुमार , रुमा सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त