जनता दरबार में डीएम ने सुनी 45 फरियादियों की समस्या
भागलपुर, 11 मई (हि.स.)। भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में सोमवार सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। लोगों ने जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा और प्रशासनिक शिकायतों से जुड़े मामले जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनता दरबार में करीब 45 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। उन्होंने कहा कि कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि कुछ जटिल मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। जनता दरबार के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के सामने रखीं। जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर