नो-एंट्री के बाद नए बाईपास पर दौड़ रहे 51 ट्रकों पर कार्रवाई, 4.01 लाख रुपये जुर्माना
बक्सर , 12 नवंबर (हि.स.)।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में अभियान के तहत संचालित विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागों से निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध अब तक हुई उपलब्धियों और लंबित कार्यों की जानकारी ली गई।
समीक्षा के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करें। कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिन कार्यों की प्रगति धीमी है, उनमें विशेष पहल कर तेजी लाने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता और जवाबदेही जरूरी है, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra