विधायक एवं एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की सुनी समस्या

 




बक्सर, 05 सितंबर (हि.स.)। ब्रह्मपुर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक शंभू नाथ सिंह यादव एवं डुमरांव अनुमंडल एसडीम राजीव कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सिमरी जवही दीयर महाजी डेरा तिलक राय की डेरा आदि तटीय गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ की स्थिति एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में बाढ़ के पानी को रोकने के लिए आपके अथक प्रयास से पत्थर के स्टड लगाए गए थे, जिससे बाढ़ के पानी का प्रभाव कम हुआ और आज हमारा गांव सुरक्षित है । ग्रामीणों ने विधायक का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।

वही विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। वही उनके संग में निरीक्षण करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी से अपने आप को खुद बचाना है एवं बाढ़ के पानी में नहाने से भी बचाना है, क्योंकि इसमें बाढ़ के पानी में जीव जंतु बहकर आते हैं जो इंसान के लिए खतरा से काम नहीं है। इस मौके पर सिमरी अंचल अधिकारी भगवती शरण पांडेय एवं तमाम चक्की जवही दियारा के लोग उपस्थित होकर विधायक एवं अधिकारी के बात सुने।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra