सुपौल में पुलिस का जन संवाद कार्यक्रम, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
Apr 8, 2026, 10:30 IST
सुपौल, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए, ताकि शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र