फारबिसगंज में पहली बार होने वाले रावण दहन आयोजन को लेकर जनसंपर्क अभियान

 


अररिया 16 अक्टूबर(हि.स.)। फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में 22 अक्टूबर को विजयादशमी को लेकर पहली बार होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।आयोजक रामनवमी रथ यात्रा संचालन समिति के उपाध्यक्ष सह बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

श्री सोनी ने बताया कि 50 फीट का रावण दहन का आयोजन फारबिसगंज के हवाई फील्ड में पहली बार होने जा रहा है,जिनको लेकर क्षेत्र में समस्त लोगों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।उन्होंने कार्यक्रम स्थल से सटे रिफ्यूजी कॉलोनी में काली मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों से मिलकर कार्यक्रम संबंधित सारी जानकारी दिया।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीकर कार्यक्रम स्थल पर कुछ गड़बड़ करते हुए दिखे तो तुरंत इसकी सूचना रामनवमी रथ यात्रा संचालन समिति को दे।साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर युवाओं की भागीदारी को लेकर 15 सदस्य टीम का गठन किया l सोनी ने कहा कार्यक्रम में युवा सक्रिय रूप से दिखेंगे l आयोजन देखने आए लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए युवाओं की टीम तैनात रहेगी।

मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी,करण चंद्रवंशी, संतोष कुमार,गौरव चौहान ,आदित्य कुमार ,मुकेश कुमार ,वरुण कुमार, आर्यन कुमार, बीरबल चौहान, टुनटुन कुमार,राजू चौहान ,मुन्ना राजभर ,विष्णु कुमार संजय राम,गुड्डू राम,संदीप कुमार ,दिनेश चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर