जल है तो कल हैजल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास जरूरी : उप विकास आयुक्त

 






समस्तीपुर, 24 मार्च (हि.स.)।

जिला गंगा समिति द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद जागरूकता अभियान का आयोजन बूढ़ी गंडक नदी के प्रसाद घाट पर किया गया कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त ने किया शुभारंभ जिला गंगा समिति द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन प्रसाद घाट बूढ़ी गंडक नदी पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह,वरीय उप समाहर्ता अंजली कुमारी,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार,जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति नीरजेश कुमार, नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार एवं स्नेहलता ने संयुक्त रूप से जल अर्पण कर किया। सभी अतिथियों को शॉल, फूलमाला,चादर,पौधा देकर सम्मानित किया।

पखवाड़ा कार्यक्रम में बूढ़ी गंडक नदी घाट की सफाई की गई। घाट स्थित मंदिर परिसर में डीडीसी महोदय द्वारा हस्ताक्षर अभियान अंतर्गत जल संरक्षण व नदी संरक्षण हेतु हस्ताक्षर कर सन्देश दिया गया एवं पौधारोपण किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक किया जाना है। डीडीसी द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नदियों,जलाशयों में कूड़ा कचरा व पॉलीथिन नहीं फेंकने,जल संरक्षण के लिए निरंतर सामाजिक स्तर पर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है साथ ही संदेश दिया गया कि शून्य दिवस(जीरो डे) की परिस्थिति आने से रोके जिससे कि ऐसे परिस्थिति ना उत्पन्न हो जाए जहां कि पानी बिल्कुल शून्य होने के कगार पर हो।

वरीय उप समाहर्ता द्वारा बताया गया कि जल और जलाशय के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है हम सब को एकजुटता के साथ इस गंभीर समस्या से लड़ना होगा और एक दूसरे को जागरूक करना होगा। डीपीओ द्वारा बताया गया कि जिला गंगा समिति द्वारा निरंतर गंगा एवं उनके सहायक नदियों को बचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन की जाती है। कार्यक्रम का समापन सभी को सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। पखवाड़ा कार्यक्रम में नगर निगम के कर्मी, लोहिया स्वच्छता अभियान के कर्मी सहित रजनीश कुमार,पप्पू कुमार,मो.अली,सुमित,दीपक सहित एन.एस.एस एवं एन.सी.सी के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय