जदिया में निकली नामांकन जागरूकता प्रभात फेरी

 


सुपौल, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जदिया क्षेत्र में रामी ऋषिदेव टोला और प्राइमरी स्कूल बारुदहा शर्मा टोला के बच्चों द्वारा शनिवार की सुबह नामांकन जागरूकता निकाली गई।

इसका उद्देश्य बच्चों को दाखिला में बढ़ावा देना था। प्रभात फेरी स्कूल से निकलकर राजपूत टोला, मेहता टोला सहित गांव के सहित गांव के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल परिसर पहुंची। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने नामांकन से जुड़े नारे लगाकर अपने अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बताया कि इस प्रभात फेरी का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाना है और अभिभावकों के बीच इसके लिए जागरुकता फैलाना है। कार्यक्रम में शिक्षक वंदना कुमारी, सुशील कुमार, सोनू कुमार सिंह, सुलेखा कुमारी, रुबी कुमारी आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र