विधायक ने जांच में पाया घटिया निर्माण कराकर लाखों का हुआ घपला

 


नवादा, 27 जून (हि.स.)। जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में चल रही सरकारी परियोजनाओं की गुणवत्ता को लेकर भाजपा विधायक अनिल सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।

जनता की सुविधा और स्वच्छ शहर के दावों की हकीकत जानने के लिए विधायक ने शनिवार को हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में नवनिर्मित बस स्टैंड और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई ऐसी बातें सामने आईं, जिनसे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। घटिया निर्माण करा कर लाखों के घपले की भी बात सामने आई।

निरीक्षण के दौरान विधायक अनिल सिंह ने निर्माण सामग्री की मजबूती और गुणवत्ता की खुद जांच की। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जब उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही एक ईंट को उठाकर परखा, तो वह हाथ लगते ही टूटकर बिखर गई। इस घटना के बाद विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जनता के टैक्स और सरकारी खजाने के पैसे से बनने वाली परियोजनाओं में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विधायक ने कहा कि सरकार विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन यदि धरातल पर गुणवत्ता ही नहीं दिखेगी तो योजनाओं का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। ब्लैक ने कहा कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन