अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्स को समर्पित स्कूली बच्चों ने बनायी मानव श्रृंखला
अररिया 12 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुर में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्स को समर्पित करते हुए नर्स लिखकर मानव श्रृंखला बनाया।कार्यक्रम शिक्षक कुमार राजीव रंजन की अगुवाई में हुआ।
मौके पर उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के निस्वार्थ योगदान और समर्पण को सम्मानित करना है।अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का इस साल का मुख्य थीम हमारी नर्सें- हमारा भविष्य। सक्षम नर्सें जीवन बचाती हैं । यह दिन नर्सों के कठिन परिश्रम को मान्यता देता है और उनके काम की सराहना करता है।
इसकी शुरुआत 1974 में अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर की गई थी।नर्सें हेल्थकेयर सिस्टम की रीढ़ हैं जो मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य और देखभाल प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 12 मई 1459 को राव जोधा द्वारा जोधपुर शहर की स्थापना की गई थी।
युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि क्रॉनिक थकान सिंड्रोम जागरूकता दिवस हम सभी को छुपी हुई बीमारी को सामने लाने का प्रयास कर इस रोग से बचना होगा। कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम ने बच्चों को बंदा सिंह बहादुर एवं बाबा दीप सिंह द्वारा सरहिंद की ऐतिहासिक विजय अत्याचार के विरुद्ध धर्म और न्याय की जीत के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर