इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे, 25 क्लबों को खेल सामग्री देकर किया सम्मानित
भागलपुर, 17 मई (हि.स.)। डॉक्टर अच्युत सामंत के जीवन दर्शन पर आधारित इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर रविवार को बिहार राज्य यूनिट के द्वारा भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय के 25 क्लबों को भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे, समाज सेवी विजय यादव, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण, राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच अजय राय और विकाश सिंह के द्वारा खेल सामग्री वॉलीबॉल और नेट प्रदान किया गया। इसके पूर्व नगर विधायक रोहित पांडे, विजय यादव, जिला खेल पदाधिकारी, अजय राय एवं विकाश सिंह को आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट के अध्यक्ष नील कमल राय ने अंगवस्त्रम, बुके, आर्ट ऑफ गिविंग का प्रतीक चिन्ह एवं टीशर्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक रोहित पांडे ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर अच्युत सामंत के द्वारा शुरू किए गए आर्ट ऑफ गिविंग यानी देने की कला का सर्वोत्तम कला माना और कहा कि आज हमें सही मायने में दूसरों के लिए कुछ करने की और मदद की जरूरत है न कि उससे कुछ लेने की। विशिष्ट अतिथि विजय यादव औरक्षजिला खेल पदाधिकारी ने डॉक्टर अच्युत सामंत के आर्ट ऑफ गिविंग दर्शन की सराहना कि। कहा कि आज समाज को ऐसे ही मग मानविकी जरूरत है, जो अपने दम पर 1 लाख से अधिक आदिवासी बालक बालिकाओं को केजी से पीजी तक पढ़ाई और रहना एवं खाना की व्यवस्था करके विश्व स्तर पर सराहना के पात्र हैं। अतिथियों का स्वागत अजय राय ने किया और विस्तार से अच्युत सामंत और आर्ट ऑफ गिविंग के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ गिविंग के अध्यक्ष नील कमल राय ने बताया कि आर्ट ऑफ गिविंग डे को विश्व के 202 देशों में बड़े ही धूम धाम से शेयर टू शाइन थीम के साथ मनाया जा रहा है। बिहार के 125 क्लबों को 3 वॉलीबॉल और 1 नेट प्रदान किया गया। वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश से डॉक्टर अच्युत सामंत संस्थापक आर्ट ऑफ गिविंग ने देश के 3000 से अधिक क्लबों को खेल सामग्री देने का काम किया है। बिहार सभी 38 जिलों में आर्ट ऑफ गिविंग डे धूमधाम से मनाया जा रहा है। भागलपुर के कार्यक्रम को सफल बनाने में मृणाल किशोर, राजा, कुमार हीरा कुणाल भारती, अभय आदि की अहम भूमिका रही और आर्ट ऑफ गिविंग द्वारा इन प्रशिक्षकों को नगर विधायक ने सम्मानित भी किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर