जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

 


अररिया 14 अक्टूबर(हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी विनोद दूहन द्वारा बुधवार को इंडोर स्टेडियम परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। माह अक्टूबर का मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस संबंध बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अररिया डॉ. राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार प्रसाद, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर