डीएम-एसपी ने किया ब्रह्मकुंड एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण

 


नालंदा, 26 मई (हि.स.)। जिले के पयर्टक स्थल राजगीर में आयोजित मलमास मेला का आज मंगलवार को डीएम-एसपी ने किया ब्रह्मकुंड एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

राजकीय मलमास मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।इसी क्श्रीरम में कुंदन कुमार जिलाधिकारी एवं भारत सोनी पुलिस अधीक्षक के द्वारा राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड परिसर, विभिन्न आवासन स्थलों तथा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान उन्होंने मेले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्यों की भी जांच की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे