मधुबनी जिले के पंडौल में सावी ग्लोबल फैशन उद्योग का उद्घाटन जुटे मंत्र व विधायक

 

मधुबनी, 28 मार्च (हि.स.)। बिहार में मधुबवी जिले के सदर प्रखंड पंडौल में शनिवार को सावी ग्लोबल फैशन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास व रोजगार आत्मनिर्भरता को राज्य सरकार कृतसंकल्पित है।

मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक विनोद नारायण झा, मंत्री अरूण शंकर प्रसाद, नगर विधायक माधव आनन्द, विधान पार्षद सदस्य घनश्याम ठाकुर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन सहित भाजपा व राजग घटक दल के अन्य विशिष्ट नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व उद्योग मंत्री राजद नेता समीर कुमार महासेठ ने कहा कि मेरे मंत्रित्व काल में इस साबी ग्लोबल फैशन उद्योग का शिलान्यास हुआ था। मिथिलांचल के लिए इस उद्योग का उद्घाटन गौरव का क्षण है।

समीर महासेठ ने कहा कि मिथिला के बाढ़ प्रभावित इलाका और बिहार के अन्य जिलों को स्पेशल इकोनॉमिक जोन की दर्जा के लिए बिहार सरकार को फिर से पहल करते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव देना चाहिए। स्पेशल इकोनामिक जोन का दर्जा मिलने से देशभर के उद्योगपति राज्य में उद्योग लगा सकते हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्षेत्र की गरीबी दूर होगी। युवाओं,श्रमिकों के पलायन पर विराम लगेगा। कार्यक्रम स्थल पर डीएम व एसपी मुस्तैद रहे। जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा