एसएम कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। एसएम कॉलेज के सभागार में बुधवार को स्नातक सीबीसीएस सत्र 2026-2030 सेमेस्टर-वन की नव नामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. निशा झा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत से हुई जबकि समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
8इंडक्शन प्रोग्राम को सम्बोधित करती हुईं एसएम कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. निशा झा ने कहा की आपकी उपस्थिति काफी महत्वपूर्ण है। नई छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा की छात्राएँ महाविद्यालय की रीढ़ हैं। वर्ग में छात्राओं की 75% उपस्थिति अनिवार्य है। अनुशासन के साथ पढ़ाई करें सफलता आपके क़दमों को चूमेगी। प्राचार्य ने कहा की ड्रेस कोड का पालन सख़्ती से किया जाएगा। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से जरूर जुड़ें। डॉ. निशा झा ने छात्राओं को कठिन मेहनत, समर्पण और सतत ईमानदार प्रयास से अपनी मंजिल को हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा की एसएम कॉलेज की छात्राएँ विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी मुकाम हासिल की हैं। उन्होंने कॉलेज के इतिहास से भी छात्राओं को अवगत कराया। यूजी सीबीसीएस के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुमित कुमार ने नव नामांकित छात्राओं को सेमेस्टर आधारित चार वर्षीय पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के शिक्षक और टीएमबीयू के पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने छात्राओं को महाविद्यालय के अनुशासन, शैक्षिक संस्कृति और वर्ग अध्यापन व्यवस्था आदि की जानकारी दी।
हिन्दी विभाग की अध्यक्ष डॉ. आशा तिवारी ओझा ने छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को निखारने पर जोर दिया।
मौके पर स्पोर्ट्स की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा प्रसाद ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जबकि डॉ. हिमांशु शेखर ने एनएसएस और डॉ. प्रीति ने एनसीसी की जानकारी साझा किया। मंच संचालन मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ. सांत्वना कुमारी कर रही थी। कार्यक्रम में डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. नाहिद इरफ़ान, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. आनंद शंकर, डॉ. कंचन प्रसाद, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. अमृता प्रियंवदा, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. विक्रम सेन, डॉ. लक्ष्मी पाण्डेय के अलावे शिक्षकेत्तर कर्मी विनय कुमार, धीरेन्द्र झा, कानन राजू सहित विभिन्न विषयों में नव नामांकित छात्राएँ उपस्थित थी।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर