भारत-नेपाल सीमांकन को लेकर सात बॉर्डर पोस्ट की मरम्मती के साथ हुई रंगाई
अररिया,24 फरवरी(हि.स.)
भारत-नेपाल खुली सीमा क्षेत्र में ध्वस्त हो रहे बॉर्डर पीलर की मरम्मती और रंगाई को लेकर भारत नेपाल दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी ने सकारात्मक पहल करते हुए मंगलवार को सात बॉर्डर पोस्ट की मरम्मती के साथ रंगाई का काम किया।
नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के बीओपी दरैया के उत्तरदायित्व वाले क्षेत्र में सात सीमा चौकियां हैं।जिनमें छोटी सीमा चौकी संख्या 180/4 से लेकर 180/10 तक शामिल हैं। इन चौकियों की मरम्मत और रंगाई का कार्य नेपाल की ओर से बीओपी दरैया के मुख्य सशस्त्र पुलिस निरीक्षक शंकर कुमार कोइराला और भारतीय पक्ष से एसएसबी 56 बटालियन प्रथम कंपनी के एएसआई जितुल कोनवार के नेतृत्व में एक संयुक्त दल द्वारा किया गया।
दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसी की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभों को साफ सफाई के साथ उसकी मरम्मती और फिर रंगाई कर सुव्यवस्थित किया।ताकि सीमा की पहचान स्पष्ट बनी रहे।दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच आपसी तालमेल और समन्वय कर सहयोग किया गया।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि सीमा स्तंभों की रख रखाव अत्यावश्यक है,ताकि सीमा क्षेत्र में किसी तरह की भ्रम की स्थिति न हो।दोनों देशों की संयुक्त सकारात्मक सहयोग से भारत नेपाल के बीच के संबंध को और अधिक प्रगाढ़ता प्रदान होने की बात कही जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर