श्रीमोती सिंह आयुर्वेद कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
सारण, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीमोती सिंह जोगेश्वरी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। समारोह में महाविद्यालय के सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह को संबोधित करते हुए सचिव रामाकांत सिंह सोलंकी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सम्पूर्णानन्द तिवारी, सह सचिव कीर्ति सिंह सोलंकी, सह सचिव रिशु सिंह सोलंकी, आलोक कुमार, राकेश कुमार और पवन कुमार सिंह समेत महाविद्यालय के चिकित्सक, प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने भी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार