होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ छापामारी
Feb 26, 2026, 18:51 IST
कटिहार, 26 फरवरी (हि.स.)। होली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी के आदेशानुसार शहरी क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील स्पॉट कोरिया पट्टी में नगर थाना एवं कटिहार मद्य निषेध थाना द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब विक्रेता व तस्करों के विरुद्ध छापामारी की गई।
इस छापामारी में कुल 131.000 लीटर अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद की गई और एक अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस और मद्य निषेध टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। एसपी ने बताया कि आगे भी बिहार पुलिस और मद्य निषेध टीम द्वारा संयुक्त रूप से तस्करों के विरुद्ध छापामारी अभियान जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह