तीन अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो देशी कट्टा और मोटरसाइकिल बरामद
कटिहार, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बलिया बेलौन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सोपन कुमार (21 वर्ष), अशोक कुमार राय (20 वर्ष) और कृष्णा कुमार राय (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के गुआगांव जमीरा के निवासी हैं।
पुलिस ने उनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बालूगंज मोड़ के पास छापेमारी की, जिसमें तीनों तस्कर पकड़े गए। उन्होंने बताया कि तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर जा रहे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की यह एक बड़ी कार्रवाई है और इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह