आईआईटी रुड़की के छात्र की मौत को हत्या बता परिजनों ने किया सड़क जाम,पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप
नवादा, 21 मई (हि.स.)। जिले के ककोलत पहाड़ के ऊपर अवस्थित अमझौर कुंड में डूबने से आईआईटी छात्र की मौत को हत्या बताते हुए गुरुवार को परिजनों ने नवादा समाहरणालय तथा प्रजातंत्र चौक को जामकर पुलिस पर हत्या के मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
मृतक छात्र धनराज के पिता सीआरपीएफ के जवान हेमंत राज ने बताया कि असम में ड्यूटी के दौरान उन्हें पुत्र के साथ घटित घटना की जानकारी मिली। इसके बाद भारी मशक्कत से नवादा पहुंचे। नवादा पहुंचे के बाद 36 घंटे बाद भारी मशक्कत के बाद उनके पुत्र की लाश ककोलत जलप्रपात पहाड़ के चार किलोमीटर अवस्थित कुंड से निकला गया ।
लाश देखने से साफ तौर पर जाहिर है कि उसकी मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि नवादा जिले के रजौली थाने के अंधरबारी गांव के निवासी अमित कुमार तथा अकबरपुर थाने के महानंदपुर गांव के आनंद कुमार नामक युवक ने उसे मंगलवार को ही पहाड़ी पर ले गए ।जहां डूबने की खबर देकर हत्या के मामले को दबाया गया ।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके पुत्र की मौत डूबने से नहीं हुई है ।अगर डूबता तो निश्चित तौर पर पेट में पानी होती। लेकिन उनके पुत्र के पेट में पानी नहीं निकला। जिससे साफ जाहिर है की ले जाने वाले दोनों युवकों ने उनकी हत्या कर डूबने का नाटक किया ।
उन्होंने कहा की थाली थाना प्रभारी मुख्य आरोपी को सम्मान के साथ थाने में खाना खिला रहे हैं। जबकि पीड़ित परिजनों को गालियां दे रहे हैं ।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को थाने से गालियां देकर भगाई गई।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता हेमंत राज सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने नवादा के प्रजातंत्र चौक को जामकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है ।उनका साफ मानना है की डूबने की घटना नहीं बल्कि उनके पुत्र की हत्या हुई है। हत्यारों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
सड़क जाम के कारण घंटे नवादा शहर अस्त व्यस्त रहा ।जिससे जाम में सैकड़ो गाड़ियां फंसी रही ।सड़क यातायात प्रभावित रही। जिससे रोगियों तथा आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटे सड़क जाम में स्कूली बच्चे रोटी भी रखते देखे गए। मृतक के पिता के मित्र अभय कुमार ने बताया कि सही तरीके से जांच नहीं होगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन