आपातकालीन किट दिवस पर मानव श्रृंखला
अररिया 09 जुलाई(हि.स.)।
फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा के बच्चों ने आपातकालीन किट दिवस के मौके पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
स्कूल के प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार और वरिष्ठ शिक्षक राजीव रंजन के देखरेख में मानव श्रृंखला तैयार किया गया और बच्चों को आपातकालीन किट दिवस को लेकर जानकारियां दी गई।शिक्षकों ने बताया कि इस दिन का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या संकट के समय कम से कम 72 घंटों तक सुरक्षित रहने के लिए एक जीवनरक्षक किट तैयार रखने के बारे में जागरूक करना है।
आपातकालीन किट में पेय जल,हर व्यक्ति के लिए प्रतिदिन कम से कम 4 लीटर पानी,भोजन,तीन दिनों के लिए आसानी से खराब न होने वाला सूखा खाना, दवाइयाँ आपकी जरुरत के समान, नियमित दवाइयां और एक प्राथमिक चिकित्सा किट के साथ अन्य उपकरण जैसे टॉर्च, एक्स्ट्रा बैटरी, रेडियो, माचिस और नकद पैसे रखने के पीछे के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर