बाल बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज कुमार को विधायक ने किया सम्मानित

 


भागलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। चैँपियन भारतीय सीनियर बाल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी बिहपुर प्रखंड के बिक्रमपुर वार्ड नंबर चार निवासी पंकज पासवान-गुड़िया देवी के पुत्र सूरज कुमार का सम्मान लगातार जारी है।

इंडोनेशिया के बाली में बीते माह 14 से 19 फरवरी तक भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बाल बैडमिंटन सीनियर और अंडर-21 आयु वर्ग की श्रृंखला आयाजित हुई थी, जिसमें भारतीय ने दोनों श्रृंखला अपने नाम किया था। रविवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक ईं.शैलेंद्र ने सूरज को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विधायक ने अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को बिहपुर और बिहार ही नहीं बल्कि देश का गौरव कहा। ई.शैलेंद्र ने बिहपुर विस भूमि को शिक्षा के साथ साथ खेल के लिए काफी उर्वरा बताया।

मौके पर नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बिहपुर के सोनवर्षा गांव को वालीबाल की तरह बिहपुर को पूर्वी बिहार का बाल बैडमिंटन की नर्सरी बताया। क्योंकि सूरज से पहले 2025 में पटना में आयोजित चार देशीय नेपाल, श्रीलंका और भूटान को हराकर चैंपियन बनी भारतीय टीम की खिलाड़ी नवगछिया की प्रज्ञा भारती समेत 2019 में मोतिहारी में इंडोनेशिया को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा और इसी वर्ष नेपाल में आयोजित टेस्ट श्रृंखला में नेपाल को 3:0 से हराने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी राहुल कुमार भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इस समान समारोह के मौके पर कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर