जीवन जागृति सोसायटी ने सोमेश यादव और मंजूषा गुरु मनोज पंडित को किया सम्मानित
भागलपुर, 01 मई (हि.स.)। जीवन जागृति सोसायटी द्वारा शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के सचिव सोमेश यादव और मंजूषा गुरु मनोज पंडित को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, डॉ सत्येन्द्र सहित कई सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संस्था के सचिव सोमेश यादव को उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘डॉक्टर बिटिया’ की अपार सफलता और चंपारण में फिल्म शो में 5 वां स्थान पाने और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली है और सामाजिक संदेश देने वाली इस प्रस्तुति ने लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। प्रोड्यूसर और डीओपी बिट्टू कुमार यादव की भूमिका की भी कार्यक्रम में प्रशंसा की गई वहीं। मंजूषा गुरु मनोज पंडित को भी राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मनोज पंडित ने ही जीवन जागृति सोसायटी का प्रतीक ‘हेलमेट’ तैयार किया था, जो आज ‘हेलमेट चौक’ के नाम से प्रसिद्ध है।
संस्था ने उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर संस्था में तीन नए सदस्योंकाशी कान्त, विक्रम कुणाल और अभय कुमार मिश्रा को जोड़ा गया। संस्था का मानना है कि नए सदस्यों के जुड़ने से सामाजिक कार्यों को और गति मिलेगी तथा संस्था के विकास में मजबूती आएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि संस्था हमेशा समाजहित में कार्य करने वालों को सम्मान देने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि आज दोनों योग्य व्यक्तियों को सम्मानित कर संस्था ने गर्व महसूस किया है। सम्मान प्राप्त करने के बाद सोमेश यादव और मनोज पंडित ने संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर