ब्राह्मण समाज के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
भागलपुर, 07 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के द्वारा शनिवार को होली मिलन समारोह मनाली चौक स्थित एक विवाह भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडे, राजीव कांत मिश्रा, संगीता तिवारी, शेखर पांडे, बमबम चौधरी और आनंद शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। पांच पंडितों के द्वारा स्वास्थ्य वचन और मंत्र उच्चारण करने के बाद सभी ने एक-एक कर परशुराम जी को माल्यार्पण कर फूल अर्पित किया।
उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षों से होली मिलन समारोह आयोजित कर समस्त ब्राह्मण समाज मिलजुल कर भगवान परशुराम को याद करते हुए और उनके आदर्शों पर चलने के लिए और एक जुटता का परिचय देते हुए समाज कैसे एकजुट रहे होली के माध्यम से यह संदेश देने का काम करते हैं। इस मौके पर नीरज तिवारी, मोनी दुबे, संजू तिवारी, बब्बन मिश्रा, अमृत्य पांडे, शंकर मिश्रा, धनंजय पांडे, आनंद मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर