इंस्पेक्टिंग जज ने सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण,सम्मान समारोह में हुए सम्मानित
अररिया 17 अप्रैल(हि.स.)। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार शुक्रवार को अररिया सिविल कोर्ट का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर का जायजा लिया और कार्रवाई भी देखी।इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार के आगमन पर जिला बार एसोसिएशन एवं जिला अधिवक्ता संघ अररिया के द्वारा सम्मान सभा का आयोजन किया गया
।सम्मान समारोह लल्लू बाबू सभागार में हुआ,जिसमें न्यायमूर्ति संदीप कुमार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय को सम्मानित किया गया।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बुके देकर सम्मानित किया।वहीं दोनों संघों के महासचिव कामख्या प्रसाद यादव और l संजीव कुमार सिन्हा ने माला पहनाकर स्वागत किया।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व लोक अभियोजक लक्ष्मी नारायण यादव ने न्यायायिक पदाधिकारियों कमी एवं न्यायायिक मामलों के लंबित मामलों की संख्या की जानकारी दी।
मौके पर न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम अररिया जिला का नाम उनके जेहन में तब आया जब वे प्लस टू में अपनी पढ़ाई कर रहे थे और अररिया जिला के अपने मित्र को भी याद करते हुए बताया कि पशुपति राइस मिल के मालिकों से उनका संबंध था,जो कि अभी मध्यप्रदेश चले गए हैं।
लंबित मामलों के मामले में उन्होंने कहा कि मामलों की रिस्पांसिबिलिटी केवल न्यायधीशों की नहीं बल्कि अधिवक्ताओं की भी है।बार बिल्डिंग की मांगों पर उन्होंने समर्थन देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सब मांग जायज है।एडीजे की कमी की बात स्टैंडिंग कमेटी में रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने वकालत खाना को आवश्यक और कोर्ट के समीप होने की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर