हर घर तिरंगा अभियान मे प्रतिभागियों का देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश

 








समस्तीपुर, 13 अगस्त (हि.स.)।

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत नगर परिषद ताजपुर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा हाई स्कूल, ताजपुर से प्रारंभ होकर डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर तक निकाली गई।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का उत्साह एवं ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर जिलधिकारी, समस्तीपुर, उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, नगर आयुक्त, नगर निगम समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला योजना पदाधिकारी, समस्तीपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, समस्तीपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समस्तीपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी, ताजपुर, अंचलाधिकारी, ताजपुर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, ताजपुर, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर परिषद ताजपुर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा में मुख्य पार्षद अनिता कुमारी, नगर परिषद ताजपुर, ताजपुर क्षेत्र के सभी माननीय वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं हाई स्कूल, ताजपुर के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिकों में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया।जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागी बनें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की स्वतंत्रता एवं वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान व्यक्त करें।तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन एवं जोश के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा ने ताजपुर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता एवं सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर परिषद ताजपुर, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत आयोजित यह तिरंगा यात्रा ताजपुर में राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय