गुरु ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ कर्तव्य पथ के सर्वोच्च मार्गदर्शक होते हैं : ममता जायसवाल
भागलपुर, 29 जुलाई (हि.स.)।
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव भैया/बहनों द्वारा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल, अभिजीत आचार्य, शुभम कुमार एवं विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल ने कहा कि गुरु ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों के लिए संस्कार, निष्ठा और कर्तव्य पथ के सर्वोच्च मार्गदर्शक होते हैं। आज गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर महर्षि वेदव्यास जी के जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।
महर्षि वेदव्यास जी भगवान विष्णु के अंशावतार माने जाते हैं। उन्हें समस्त गुरुओं का आदि गुरु माना जाता है। विद्यालय के अन्य आचार्य दीदी जी द्वारा भी महर्षि वेदव्यास के बारे में भैया /बहनों को जानकारी दी गई।
आज के कार्यक्रम में विद्यालय आगमन से ही भैया बहनों द्वारा सभी आचार्य, दीदी जी, कर्मचारी को विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ही तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया गया। भैया बहनों द्वारा महर्षि वेदव्यास के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया एवं विद्यालय के आचार्य जी, दीदी जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को उन्होंने अपने अंदर सकारात्मकता से ग्रहण किया एवं हर्षोल्लास के साथ इस उत्सव को संपन्न किया।
इस अवसर पर शशि भूषण मिश्र, आभाष कुमार, ऋषि देवाशीष, सुजीत कुमार, शशिकांत गुप्ता, सुबोध ठाकुर, संजीव ठाकुर, गोपाल प्रसाद सिंह, साक्षी कुमारी, मोनालिसा, नेहा कुमारी, कविता पाठक, खुशबू कुमारी, अनीता देवी, सुलेखा देवी, मनीष कुमार, रंजीत कुमार उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर