भारती मंडन संयुक्त विद्यार्थी शाखा में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

 


सहरसा, 02 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को नया बाजार स्थित भारती मंडन संयुक्त विद्यार्थी शाखा में गुरू दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षक आदर्श कुमार के संचालन में सामूहिक गीत श्रवण कुमार,अमृत वचन,एकल गीत सुभाष चंद्र झा एवं बौद्धिक जिला सेवा प्रमुख डा मुरारी कुमार के द्वारा संबोधित किया गया।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म अरबों वर्ष प्राचीन है।यहां के ऋषि मुनि महात्मा साधु संत सबों ने वर्षो वर्ष तपस्या व साधना कर सृष्टि के गुढ रहस्य को उजागर किया।

जीवन जीने की सुगम व सरल पद्धति को अपनाकर वेद,पुराण उपनिषद की वैज्ञानिक अनुसंधान किया। उन्होने कहा कि भगवा ध्वज भगवान का ध्वज रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तत्व रुपी भगवा ध्वज को गुरू रुप मे स्थापित कर उनके सान्निध्य में सभी स्वयंसेवक गुरु दक्षिणा के रूप में सामर्थ्य अनुसार राशि समर्पित करते है।उन्होने कहा कि संघ का सांगठनिक खर्च इन्ही राशि से वर्ष भर की जाती है।संघ कभी भी अन्य संगठन या बाहरी लोगो से चंदा नही लेती है।

संघ द्वारा राष्ट्रीय आपदा या दुर्घटना में स्वयंसेवक बढ चढ़कर लोगों की भरपूर सेवा व सहायता करते है।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक आदर्श कुमार, प्रार्थना वाचक पीयूष कुमार, बौद्धिककर्ता डॉ मुरारी, जिला सेवा प्रमुख भारती मंडन शाखा के शाखा पालक हरिशेखर मिश्रा, नगर कार्यवाह श्रवण कुमार, संस्कार भारती से रवि कुमार, नवीन कुमार, सुशील कुमार, सुभाष चंद्र झा, मनोज चौधरी मनोज केसरी एवं अन्य सेवक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार