आवागमन की वैल्कपिक व्यवस्था को लेकर शासन और प्रशासन सक्रियः ईं शैलेन्द्र

 


भागलपुर, 04 मई (हि.स.)। रविवार की रात लगभग एक बजे उत्तर को दक्षिण बिहार की जोड़ने वाली और लाइफलाइन कहे जाने वाले भागलपुर-नवगछिया विक्रमशिला सेतू के पीलर नंबर 132 से 133 के बीच करीब 35 मीटर स्लैब गिरकर नदी में समा गया है। जिसके बाद न सिर्फ पुल होकर आवागमन पर बल्कि क्षेत्र के आमजन जीवन के रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी ठप कर दिया है। उक्त बातें बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ईं .शैलेंद्र ने कही।

विधायक ने लोगों से न घबराने की अपील की है। विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि आवागमन की वैल्कपिक व्यवस्था को लेकर शासन और प्रशासन सक्रिय है। शासन और प्रशासन का सहयोग करें और कुछ दिन में ही वैल्कपिक व्यवस्था उपलब्ध हो जाएगा। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने बताया कि विधायक ईं.शैलेंद्र ने सेतु के क्षतिग्रस्त हो जाने की स्थिति में आमलोगों के आवागमन की वैल्कपिक व्यवस्था को लेकर शासन और प्रशासन के वरीय सक्षम अधिकारियों से बात किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर