मकानों की गणना हेतु जिले के विभिन्न चार्जों के फील्ड ट्रेनरो का दूसरे बैच का दिया गया प्रशिक्षण

 


नालंदा, बिहारशरीफ 28 मार्च (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित हरदेव भवन सभागार में आज शनिवार को नवल किशोर रजक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी -सह- अपर जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) एवं मकानों की गणना हेतु जिला के ग्रामीण विकास अभिकरण, कार्यालय भवन में जिले के विभिन्न चार्जों के फील्ड ट्रेनरो का दूसरे बैच का प्रशिक्षण दिया गया।

फिल्ड टूनरों को जिले के मास्टर ट्रेनरो के टीम द्वारा प्रशिक्षित किया गया। ये सभी फिल्ड ट्रेनर ट्रेनिग प्राप्त कर अपने अपने चार्जों में पर्यवेक्षक एवं एवं प्रगणक प्रशिक्षित करेंगे जो घर घर जाकर दिनांक 02/05/26 से 31/05/2026 तक घर-घर जाकर (जनगणना के आंकड़े जुटायेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय बिहार द्वारा नोडल (जनगणना), नालन्दा सह-राज्य स्तरीय प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल मोड में किया जाना है, जिसे प्रगणक द्वारा HLO App के माध्यम से घर-घर जकर अधिसूचित प्रश्नो का आंकड़ा एकत्रित करेंगे।

इस दौरान मकान निर्माण में उपयोग किये गए साम्रगी, मकान का उपयोग परिवार में रह रहे कुल सदस्यो कि संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, उपयोग किया जाने वाले साधन, यथा, प्रकाश का मुख्य स्रोत, ईंधन का स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता ,पानी उपलब्धता , ड्रेनेज की व्यवस्था, परिवार के पास उपलब्ध साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, जीप, टेलिविजन, कम्यूटर, मोबाइल इत्यादी एवं भोजन के रूप में उपयोग लाये जाने वाले मुख्य अनाज पुछा जाना है।

इस जनगणना में पहली बार स्व:गणना एक विशेष पोर्टलCMMS के द्वारा आम नागरिक अपने परिवार का संपूर्ण ब्योरा दिनांक 17/04/26 से 01/05/26 तक दर्ज कर सकेंगे । इस दौरान उनके द्वारा दर्ज किये ब्यौरा जिसमें लोकेशन विवरणी प्रविष्टी एवं मकानो का जिओ टैगिंग किया जाना शामिल है। स्व: गणना के उपरांत प्राप्त आईडी होगा, जिसे बाद में पर्यवेक्षक / प्रगणक द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान सत्यापन कर अंतिम रूप दिया जाएगा। इस बार एक केन्द्रीयकृत पोर्टल विकसित किया गया, जिसके माध्यम से कार्य प्रगति का मॉनीटरीग, कार्य आवंटन , नियुक्ति एवं मानदेय का भुगतान किया जायेगा। इस प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय बिहार के सहायक निदेशक अशोक चौधरी के उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे