गौ माता सनातन संस्कृति का प्रमुख हिस्सा है :संत ग्वाल गोपालानंद सरस्वती

 


अररिया 23 सितम्बर(हि.स.)। गौ सम्मान आह्वान अभियान के चार जिले की एकदिवसीय बैठक फारबिसगंज खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में बुधवार को हुआ l बैठक में संत ग्वाल गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गांव महिमा,गौ सेवा और सनातन संस्कृति पर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति संस्कार और परंपराओं का ज्ञान देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौ केवल पशु ही नहीं,बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड और 33 करोड़ देवी देवताओं की बहुत बड़ी शक्ति है।इसलिए गौ माता को बचाने के लिए हम सबों को एकजुट होकर गौ माता के समर्थन में आवाज बुलंद करनी होगी l

उन्होंने कहा जब तक गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित नहीं किया जाता है,गौ माता की हत्या पूरे भारत में प्रतिबंध लगाने को लेकर कानून नहीं बन जाती है,तब तक संघर्ष जारी रहेगा।उन्होंने कहा गौ माता की पालन पोषण के लिए सरकार गौ पलकों को आर्थिक लाभ दे, ताकि भारत में गोवंश की बढ़ोतरी के साथ उनकी रक्षा हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान एवं अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी ने किया। मौके पर साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती के साथ जय कुमार अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रसेनजीत चौधरी,अभिमन्यु प्रसाद गुप्ता, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक सह गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर