गौ सम्मान आह्वान अभियान का मुहिम हुआ तेज
अररिया, 25 जून(हि.स.)।
गौ-हत्या पूरे भारतवर्ष में संपूर्ण तरीके से बंद करने और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने सहित अन्य मांग को लेकर चलाया जा रहा गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण जिले भर में जोर पकड़ लिया है।
भारत के साधु संतों के आह्वान पर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के नेतृत्व में गौ रक्षकों द्वारा लोगों से हस्ताक्षर कराई जा रही है।अभियान पूरे जिले में चलाई जा रही है। हस्ताक्षर अभियान के तहत आज दिन गुरुवार को फारबिसगंज नगर के कई वार्ड में लोगों को इस मुहिम से जोड़ा गया एवं गौ भक्तों से हस्ताक्षर कराया गया।श्री सोनी ने कहा कि 27 जुलाई को पूरे भारतवर्ष में एक साथ मुहिम चलाई जा रही है जिसमें निर्धारित समय पर हस्ताक्षर किया हुआ पत्र प्रार्थना पत्र के साथ जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक संघर्ष चालू रहेगा।
मौके पर हस्ताक्षर अभियान में बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, मोहन सोनी, सुनील रजक, जागेश्वर राम, प्रेमनाथ भगत,प्रकाश राम, मदन गुप्ता,सुमित ठाकुर, राजेंद्र राम, जोगिंदर यादव, कौशल्या देवी,शशिकांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर