कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, 13926 सिलेंडर उपलब्ध
कटिहार, 06 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद के बीच गैस आपूर्ति को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने बताया कि कटिहार में तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 13926 घरेलू LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
कल 5199 सिलेंडर की आपूर्ति की गई है और आज 2405 सिलेंडर और आने वाले हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और जल्द ही सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 और 239026 पर संपर्क करने को कहा है, जहां किसी भी समस्या के समाधान के लिए सहायता उपलब्ध है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए 16 धावा दलों का गठन किया है और लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 460 स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है और 5 प्राथमिकी दर्ज की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह