कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : एडीएसओ

 

कटिहार, 23 मार्च (हि.स.)। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है। जिले में 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 24316 घरेलू LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। कल 6086 सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गैस की आपूर्ति को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, जिस पर ध्यान न देने की अपील की गई है। जिले में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए 16 धावा दल गठित किए गए हैं।

कुणाल कुमार ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जरूरतमंद संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति की गहन निगरानी की जा रही है और अवैध रूप से गैस की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कल ही कुर्सेला थाना में अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कुणाल कुमार ने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे गैस की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

हेल्पलाइन नंबर: 06452-239025, 239026 जारी किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह