8 अप्रैल से प्रेम गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं का होगा ट्रांसफर, जानें पूरी जानकारी
कटिहार, 07 अप्रैल (हि.स.)। प्रशासनिक निर्देशानुसार प्रेम गैस एजेंसी के कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 8 अप्रैल से धर्मराज भारत गैस एजेंसी के अधीन स्थानांतरित किया जा रहा है। यह निर्णय बीपीसीएल द्वारा एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति और उपभोक्ता सेवा को सुचारु रूप से जारी रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) ने बताया कि स्थानांतरित किए जा रहे क्षेत्रों में अनाथालय रोड 63 उपभोक्ता, चौधरी मोहल्ला 424, कॉलोनी न.-01 110, कॉलोनी न.-02 280, दहारिए 437, दुर्गा स्थान 21, गामी टोला 106, गौशाला 718, ह्रदयाल रोड 14, नया टोला 193, राम नगर 30, तीनगछीया 194 उपभोक्ता शामिल है।
डीएसओ ने बताया कि ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान कुछ बुकिंग रद्द हो सकती हैं। ऐसे उपभोक्ता धर्मराज भारत गैस एजेंसी के मोबाइल नंबर 9576008876 और 8271341529 पर संपर्क कर सकते हैं या दोबारा बुकिंग करा सकते हैं।
बीपीसीएल का कहना है कि एलपीजी आपूर्ति और ग्राहक सेवा पूर्ववत जारी रहेगी। किसी भी सहायता के लिए उपभोक्ता धर्मराज भारत गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह