नेपाल से तस्करी कर लाया गया पिकअप पर लदे 481 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
अररिया 15 अक्टूबर(हि.स.)। जिले की कुर्साकांटा थाना पुलिस ने कुर्साकांटा बाजार में एक बोलेरो पिकअप गाड़ी पर लदे करीबन 481 किलो गांजा जब्त किया।
कुर्साकांटा बाजार में बोलेरो पिकअप संख्या बीआर11जीजी 4119 की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 19 बंडल गांजा की बरामदगी की गई।बरामद गांजा का वजन करने पर यह कुल 480 किलो 800 ग्राम हुआ।गांजा को नेपाल से तस्करी कर लाया गया था मामले में पुलिस ने सिकटी थाना क्षेत्र के उफरैल चौक निवासी 26 वर्षीय सचिन कुमार पिता शिवचरण कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में कुर्साकांटा थाना में कांड संख्या 171/26 दिनांक 15.10.2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
छापामारी दल में कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार,एसआई अभिषेक नारायण ज्योति, विकास कुमार और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने गुरुवार शाम को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर