एसएसबी की कार्रवाई में 118 किलो गांजा बरामद

 


अररिया 20 सितम्बर(हि.स.)।

सशस्त्र सीमा बल की 56वीं वाहिनी ने सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की।

एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जटवारा गांव से बीती मध्य रात्रि नेपाल से सिर पर गांजा की थैली लेकर आ रहे तस्करों के द्वारा छोड़े गए बोरे से 118 किलो गांजा बरामद किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 190/8से लगभग सौ मीटर भारत की तरफ की।

एसएसबी जवानों द्वारा रात्रि गश्ती के समय कुछ लोग सिर पर समान रखकर नेपाल सीमा से भारतीय सीमा में प्रवेश करते दिखे।

एसएसबी जवानों ने जब उन्हें खदेड़ा तो तस्करों ने समान को पटक कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। जब्त किए गए 118 किलो गांजा को घूरना थाना में एसएसबी के द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया l

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर