एसएसबी और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 99 किलो गांजा जब्त

 


अररिया 05 अगस्त(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं वाहिनी की फुलकाहा बीओपी के जवानों और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को तस्करी कर नेपाल से लाए गए 99 किलो गांजा जब्त किया गया।

भवानीपुर सीमा स्तंभ संख्या 191 के नजदीक भारत की तरफ लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर नेपाल से भारत की तरफ गांजा लाया गया था,जिसे दूर इलाके में भेजा जाना था लेकिन एसएसबी और फुलकाहा थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तस्करी के गांजा के खेप को बरामद कर लिया गया।हालांकि मामले में तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जब्त किए गए गांजा को को आवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी द्वारा फुलकाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।साथ ही तस्करी में शामिल तस्कर का पता लगाने की कोशिश में पुलिस है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर