तस्करी के 18 किलो गांजा के साथ स्कॉर्पियो सवार तस्कर गिरफ्तार
Jul 12, 2026, 18:03 IST
अररिया 12 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं वाहिनी की आई समवाय फुलकाहा की टीम ने रविवार को पथरदेवा के पास नेपाल से स्कॉर्पियो गाड़ी पर तस्करी कर लाए जा रहे 18 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 184 के नजदीक भारत की तरफ लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर की।
एसएसबी की इस कार्रवाई में फुलकाहा की पुलिस टीम भी शामिल रही।
सशस्त्र सीमा बल एवं फुलकाहा पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम द्वारा मामले में फारबिसगंज भागकोहलिया के 26 वर्षीय दीपक कुमार पिता कैलू मंडल को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्कर सहित स्कॉर्पियो और गांजा को फुलकाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर