विभाग स्तरीय गणित-विज्ञान मेला का शुभारंभ

 


बक्सर, 22 अगस्त (हि.स.)। सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली, बक्सर में शनिवार को शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा समिति, बिहार, पटना के तत्वावधान में विभाग स्तरीय गणित-विज्ञान मेला-2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्सर के एसडीपीओ गौरव पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर मेले का शुभारंभ किया।

वंदना के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि गौरव पांडेय को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए। उन्होंने प्रश्नमंच प्रतियोगिता से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगही, आरा के प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार झा ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह, सचिव नुमान अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इनमें जैनेन्द्र श्रीवास्तव, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनोज पाण्डेय, प्रकाश चंद्र राय, प्रदीप राय, प्रमोद कुमार सिंह, अमित राय, विवेक राय, हेम शंकर साह, दिलीप मिश्रा, शेखर झा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मेले में विभिन्न विद्यालयों से आए भैया-बहनों ने गणित एवं विज्ञान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, मॉडलों और प्रश्नमंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आचार्य-आचार्या एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra