स्वतंत्रता दिवस से पूर्व प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा के साथ अमर शहीदों की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

 






अररिया 14 अगस्त(हि.स.)। फारबिसगंज में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व शुक्रवार को अनुमंडल प्रशासन की ओर से आजादी के दीवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान किया गया।प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शहर के प्रबुद्धजनों ने इसमें भाग लेते हुए शहर में लगे वीर शहीद अमर स्वतंत्रता सेनानियों के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया।

सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा स्टेशन चौक स्थित पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ संपन्न हुआ।पोस्ट ऑफिस चौक पर चंद्रशेखर आजाद,महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप,कोठीहाट चौक पर लाल बहादुर शास्त्री,गोढ़ियारे चौक पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर,राजेंद्र चौक पर प्रथम राष्ट्रपिता डॉ राजेंद्र प्रसाद,फैंसी मार्केट स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं,राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और शहर के प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया। स्कूली बच्चों ने इसमें भाग लिया और जमकर भारत माता के जय के नारे लगाए।

प्रभात फेरी सह तिरंगा यात्रा के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने वाले स्कूलों और संस्थानों को नगर परिषद की ओर से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

माल्यार्पण कार्यक्रम में एसडीओ अभय कुमार तिवारी, डीएसपी पंकज कुमार, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप के प्रभारी ईओ मयंक कुमार,अपर एसएचओ सत्येंद्र कुमार गुप्ता,थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद गणेश प्रसाद गुप्ता,बुलबुल यादव,चांदनी सिंह,जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार, नप के पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जायसवाल,वाहिद अंसारी, मनोज कुमार जायसवाल,रमेश सिंह,राशिद जुनैद,सूर्यनारायण गुप्ता, शाहजहां शाद,आयुष अग्रवाल,नीलीमा साहा, स्काउट गाइड के बैजनाथ प्रसाद,श्री कुमार ठाकुर,पंडित प्रमोद मिश्रा,रामकुमार भगत, शमशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर