एसएसबी ने जीवंत गांव में लगाया चिकित्सा शिविर
अररिया 26 अप्रैल(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की ओर से रविवार को जीवंत गांव में मानव चिकित्सा शिविर तथा ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।
एसएसबी 56वीं वाहिनी कमांडेंट जनार्दन मिश्रा की अध्यक्षता में फुलकाहा एफ समवाय सीमा चौकी की ओर से आयोजन किया गया था,जिसमें दर्जनों ग्रामीणों को चिकित्सीय परामर्श देने के बाद मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।एसएसबी के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी के साथ भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की।
ग्रामीण बैठक के दौरान मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर समय-समय पर लगाने,ग्रामीणों के द्वारा सामाजिक स्थान पर सोलर पैनल लगवाने का आग्रह किया गया।
मानव चिकित्सा शिविर में द्वितीय कमान अधिकारी(चिकित्सा) डॉ. बी. बी. सिंह द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया।वहीं चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
मौके पर एसएसबी संयुक्त चिकित्सा अस्पताल के द्वितीय कमान अधिकारी डॉ बी. बी.सिंह,मेडिकल ऑफिसर सबना,सहायक कमांडेंट एवं फुलकाहा सीमा चौकी के प्रभारी शुभ्रांशु पांडे आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर