पत्रकार भागवत राम अग्रवाल की पुण्यस्मृति में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन
अररिया, 04 फरवरी(हि.स.)।कोशी क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ने वाले स्व.भागवत राम अग्रवाल की पुण्यस्मृति पर बुधवार को फारबिसगंज के एसके रोड स्थित आवासीय परिसर में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया,जिसमें उनके ही परिवार के एक दर्जन के करीब चिकित्सकों के द्वारा पांच सौ से अधिक स्कूली बच्चों और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त चिकित्सीय परामर्श के साथ उपचार किया गया और जरूरतमंदों के बीच मुफ्त दवाइयां का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्व. भागवत राम अग्रवाल की पुण्यस्मृति में आयोजित तीन दिवसीय परिवार मिलन समारोह के तहत किया गया। स्थानीय लोगों के साथ पाई वर्ल्ड स्कूल और लिटिल चैंप स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फ्री मेडिकल कैंप में कोलकाता के वेल व्यू अस्पताल के जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष अग्रवाल, गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ मनोज अग्रवाल,देश के जाने माने सर्जन एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश गोयल,मुंबई के डॉ नूपुर झुनझुनवाला,भोपाल के डॉ अंशु अग्रवाल,दंत चिकित्सक एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ पायल अग्रवाल, डॉ निखिल अग्रवाल,डॉ गुंजन अग्रवाल, डॉ रिया अग्रवाल,डॉ रिषिका अग्रवाल एवं गोल्ड मेडलिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ विरोनिका अग्रवाल आदि ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।मौके पर पाई किड्स स्कूल के निदेशक कार्तिक सिंह ने जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष अग्रवाल समेत अन्य को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर