दाउदपुर में विद्युत स्पर्श घात से बच्ची की मौत
Jul 31, 2026, 17:17 IST
सारण, 31 जुलाई (हि.स.)। दाऊदपुर बाजार में बिजली का करंट लगने से चार वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची प्रीतम सिंह की पुत्री में है। घटना के बाद बच्ची को परिजन द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
छपरा में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। बच्ची की अचानक हुई इस मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद दाऊदपुर बाजार के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार