जिले के चार खिलाड़ी का राष्ट्रीय खेल कैंप हेतु चयन, राजगीर रवाना
सहरसा, 10 जुलाई (हि.स.)। 16वीं जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए सहरसा के चार खिलाड़ियों प्रियांशु राज, नीरज कुमार ओबेदुर रहमान, असादुल्लाह का चयन राष्ट्रीय कैंप हेतु किया गया है।
चारों खिलाड़ियों को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, उपमेयर गुड्डू हयात, निगम पार्षद सह कबड्डी संघ सहरसा सचिव आशीष रंजन सिंह, हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ के अध्यक्ष सुनील कुमार झा, हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सहरसा के सचिव प्रमोद कुमार झा, पार्षद प्रतिनिधि सुशील यादव, दीपक कुमार सिंह, पिंटू सिंह, सिंको सिन्हा ने सहरसा से राजगीर के लिए रवाना किया।
जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तौसी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिलाषा पाठक और हॉकी खेल के अन्य पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार