बिहार कैडर की 04 महिला आईपीएस को मिला प्रमोशन

 


पटना, 11 जून (हि.स.)। बिहार कैडर की चार भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) की महिला अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

जिन महिला आईपीएस अधिकारियों को वरीय समय वेतनमान, वेतन स्तर-11 में प्रोन्नति दी गई है,उनमें शैलजा, दिव्यांजली जायसवाल, गरिमा और साक्षी कुमारी शामिल हैं। इन सभी को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से वरीय वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रोन्नति से वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

जिलों की कानून व्यवस्था में बढ़ेगा कद

वर्ष 2022 बैच की ये महिला अधिकारी वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक या अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वरीय समय वेतनमान मिलने के बाद अब ये अधिकारी प्रशासनिक रूप से और अधिक सशक्त हो गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रमोशन के बाद सरकार जल्द ही इन अधिकारियों को जिलों में और अधिक महत्वपूर्ण व संवेदनशील थानों/अनुमंडलों की कमान सौंपकर अपराध नियंत्रण को और मजबूत करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी