पूर्व डीजीपी 68 वर्ष तक रहेंगे बीपीएसएससी के अध्यक्ष,मिला सेवा विस्तार
पटना, 20 अप्रैल (हि.स.)। राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.एस. द्विवेदी की सेवा पर विश्वास जताते हुए उनके कार्यकाल को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। राज्य की सम्राट सरकार ने स्पष्ट किया है कि वे अब 68 वर्ष की आयु तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा औपचारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिसमें उनके अनुभव और कार्यक्षमता को प्राथमिकता दी गई है।
सरकार के नए आदेश के अनुसार, उनका यह कार्यकाल 68 वर्ष की आयु पूरी होने तक या अगले आदेश तक जारी रहेगा। उनके नेतृत्व में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के प्रयासों को इस विस्तार का मुख्य कारण माना जा रहा है।
पुलिस अवर सेवा आयोग में भूमिका
के.एस. द्विवेदी वर्तमान में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। यह आयोग राज्य में दारोगा और अन्य अधीनस्थ पुलिस पदों पर बहाली की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी