विदेशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

 


पूर्वी चंपारण,26 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के हरैया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर को हिरासत में लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अहिरवा टोला में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार महिला रेशमा खातून (58 ), पति वकील मियां, साकिन अहिरवा टोला, थाना हरैया, जिला पूर्वी चंपारण है। पुलिस ने उसके पास से 28 पीस रशियन एंबीशन फ्लेवर शराब (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 8.4 लीटर बताई जा रही है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार