स्कॉर्पियो गाड़ी से 250 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

 


अररिया 27 जुलाई(हि.स.)। जिला मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार को जीरो माइल के पास नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो गाड़ी पर लदे भारी मात्रा में विदेशी शराब के खेप के साथ गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया। मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने यह जानकारी दी।

मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि सोमवार सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की तरफ फोर लेन सड़क से जाने वाली है।

प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई पूजा कुमारी के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया। दल में एएसआई रंजीत कुमार सहित विभाग के सिपाही और गृहरक्षकों को लगाया गया।

गठित टीम जीरो माईल के पास पहुंच कर किशनगंज की तरफ से आने वाली संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंम्भ किया।इसी कड़ी में स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या बीआर 01 ई-7752 को घेराबंदी कर रोका गया एवं जांच एवं पूछताछ करने पर वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वाहन में शराब है।

गाड़ी का चालक सारण जिला के इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढ़वारा लौवां वार्ड संख्या 6 का रहने वाला गुड्डू कुमार पिता मनोज पंडित है।

वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में एवं पिछले सीट के नीचे छुपा कर रखा गया 1392 बोतल विदेशी बरामद हुआ।कुल शराब की मात्रा 250.560 लीटर है।

पूछताछ में गिरफ्तार चालक ने बताया कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल में वाहन पर शराब लोड किया गया था। जिसे छपरा ले जाना था।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर